विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में सीआईटी की नई पहल

सीआईटी में 84 घंटे का एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में सीआईटी की नई पहल

सीआईटी में विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तकनीकी रूप से दक्ष बनाने हेतु 84 घंटे का एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में संचालित होगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को मल्टी-स्किल्ड बनने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

रांची : प्रतिस्पर्धा के दौर खुद को मल्टी स्किल्ड बनाएं। प्राचार्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तकनीकि रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से सीआईटी में  84 घंटे की एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई। विद्यार्थी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम को बतौर रिसोर्स पर्सन  लर्ननेट स्किल्स लिमिटेड के विजय कुमार एवं श्रेया कुमारी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व संस्थान के प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने आगंतुकों का स्वागत किया। कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों को खुद को अपडेट रखना अत्यंत जरूरी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निःसंदेह ही उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। बता दें कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट काउंसिल (आईसीसी) एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ( टीएनपी) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित  है।

मौके पर आईसीसी के अध्यक्ष प्रो दीपक कुमार वर्मा, कन्वेनर प्रो. विनीत कुमार, टीएनपी के कौशिक कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी ब्रांच के फाइनल ईयर के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव