Bokaro News : कांग्रेस पार्टी समाज को बांटने वाली राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी – जवाहर माहथा
प्रेस वार्ता में जवाहर माहथा ने लगाए गंभीर आरोप
बोकारो में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जवाहर माहथा ने पूर्व विधायक बिरंची नारायण पर समाज को बांटने वाले जातिगत बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चास नगर निगम चुनाव में हार के बाद पूर्व विधायक बौखलाए हुए हैं और इस तरह की बयानबाजी बोकारो की अमन-चैन को नुकसान पहुंचा सकती है।
बोकारो : विधान सभा के पूर्व विधायक बिरंची नारायण चास नगर निगम चुनाव में अपने प्रत्याशी की हार होने को देखकर बौखला गए है इस कारण समाज को बांटने वाली जातिगत अमर्यादित बयान दे रहे है जो कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी ।उक्त बात प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर माहथा ने कहा।आगे इन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक से इनको नफरत है तो अपने निजी अस्पताल में पार्टनल कैसे है । कांग्रेस पार्टी के मंत्री इरफान अंसारी का बयान कहीं गलत नहीं है ।
गलत तो पूर्व विधायक बिरंची नारायण के बयान का है जो समाज को बांटने वाली अमर्यादित है। इन लोगों के झूठे बयानबाजी से ही आज बोकारो सहित पूरे झारखंड राज्य में भाजपा पार्टी का सफाया हो गया है ।इनके जातिगत बयानबाजी से समाज को बांटने का काम कर रही है ,आपस में लड़ा रही है । माहथा ने सख्त चेतावनी देते हुए पूर्व विधायक को हिदायत दी कि अमर्यादित बयानबाजी ना करे अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी ।
