Sahbganj News : वार्ड 23 में स्वच्छ और पारदर्शी नेतृत्व का वादा निलेश कुमार ने मांगा जनसमर्थन

वार्ड 23 को विकास की नई दिशा देने का दावा

Sahbganj News : वार्ड 23 में स्वच्छ और पारदर्शी नेतृत्व का वादा निलेश कुमार ने मांगा जनसमर्थन

साहिबगंज नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 23 से प्रत्याशी निलेश कुमार ने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि चुने जाने पर सड़क, नाली, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, आंगनबाड़ी, मोहल्ला क्लीनिक और पुस्तकालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा। उनका चुनावी नारा है—“न भ्रष्टाचार, न अत्याचार”।

साहिबगंज : नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या- 23 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड से प्रत्याशी निलेश कुमार ने क्षेत्र के विकास और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प लेते हुए मतदाताओं से समर्थन की अपील की है। निलेश कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड को भ्रष्टाचार और अत्याचार से मुक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वार्ड की बुनियादी समस्याओं-सड़क, नाली, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, आंगनबाड़ी मोहल्ला क्लीनिक, पुस्तकालय और अन्य जनसुविधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

अपने चुनावी नारे "न भ्रष्टाचार-न अत्याचार" को दोहराते हुए कहा कि वे ईमानदार और जवाबदेह नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने शिक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। निलेश ने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रम संख्या 02 पर चुनाव चिन्ह 'बेबी वॉकर' छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड संख्या- 23 को विकास की नई दिशा दी जा सके। जनसंपर्क अभियान में मंटू यादव, त्रिवेणी यादव, सीता मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसा: रांची से दिल्ली जा रही फ्लाइट चतरा के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग सवार
घोड़े पर Blinkit बैग लेकर निकले बुजुर्ग, राजस्थान का देसी डिलीवरी वीडियो वायरल
Pamban Bridge: समुद्र के ऊपर उड़ती ट्रेन का रोमांच, जानिए भारत के पहले सी रेल ब्रिज की कहानी
आरएलएसवाई इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को मातृ शोक, 97 वर्षीय गौरी बाला देवी का निधन
Opinion : मोदी–योगी की मौजूदगी में रैपिड रेल उद्घाटन बना राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन
Pax Silica Alliance में भारत शामिल, AI-चिप सप्लाई चेन में बड़ा कदम
Opinion : विदेश दौरे के पहले दिन योगी आदित्यनाथ को बड़ी निवेश सफलता
रेनॉल्ट ट्विजी मॉडिफाइड: स्टार्क वार्ग इंजन से ऑडी को हराया, लैम्बॉर्गिनी से ज्यादा टॉर्क!
पहली बार मतदान कर खुशी से झूमीं दो सगी बहनें, बोलीं – हमारा हक है मतदान
नगर पालिका चुनाव 2026: गिरिडीह में जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रक्रिया की कड़ी निगरानी
पीएम मोदी के 5 टिप्स: डिजिटल फ्रॉड और re-KYC से कैसे बचें, मन की बात हाइलाइट्स