Hazaribagh News : वार्ड 22 में पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि का भव्य रोड शो, सैकड़ों समर्थक हुए शामिल
दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर से शुरू होकर कई चौकों से गुजरा रोड शो
हजारीबाग नगर निगम के वार्ड नंबर 22 शिवपुरी से पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि ने भव्य रोड शो निकालकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। उन्होंने अलमारी छाप पर वोट देने की अपील करते हुए शिवपुरी को आदर्श और जलजमाव मुक्त वार्ड बनाने का संकल्प दोहराया।
हजारीबाग : नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान आगामी 23 फरवरी को होना है जिसके लिए उम्मीदवारों के द्वारा प्रचार प्रसार जोर शोर से चल रहा था जिसका शोर आज थम गया प्रचार प्रसार के माध्यम से प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ा l वहीं हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 22 शिवपुरी में वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मिताली रश्मि ने रोड शो कर वार्ड क्षेत्र के मतदाताओं का आशीर्वाद लिया l
वार्ड पार्षद प्रत्याशी मिताली रश्मि ने अपने चुनाव चिन्ह को लेकर मतदाताओं से मतपत्र क्रम संख्या 1 "अलमारी छाप" पर मुहर लगाने की अपील करते हुए कहा कि जैसे अलमारी आपके घर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाते हुए आपके कीमती सामानों को सुरक्षित रखता है उसी प्रकार मैं अपने इस वृहद परिवार रूपी वार्ड 22 को सुंदर सुव्यवस्थित और सुरक्षित रखते हुए शिवपुरी वार्ड 22 को विकास के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में रखूंगी l

रोड शो के दौरान वार्ड क्षेत्र के अशोक कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, डॉ प्रभात कुमार प्रधान, प्रशांत कुमार प्रधान, मंटू सरदार, चंदन पाठक , मनोज कुमार , धर्मेंद्र शुक्ला , मोहन कुमार केदार कुमार , सुलेखा सिन्हा , नीतू साह, कलावती द्विवेदी, विजय लक्ष्मी , प्रियंका सिन्हा, ऋचा नारायण, सोनाली कुमारी , पूनम चौधरी , सुजाता सिन्हा, श्वेता शालिनी , रिया लक्ष्मी , सोनालिका सिन्हा, बिंद देवी , रेशमा देवी , मीणा देवी , संगीता देवी , सोनल मिश्रा, पूजा कुमारी , लवली , सोनी देवी, प्रियंका सहाय ,बसंती देवी , सुनीता प्रधान , निर्मला कुमारी , प्रमिला सिन्हा,कुंती देवी , रेणु वर्मा , वीणा , सोनाली सिन्हा , अभिलाषा , चिंता देवी , निशि प्रधान , बसंती देवी, बितुल प्रधान सहित सैकड़ों महिला पुरुष युवा, एवं शिवपुरी के गणमान्य लोग उपस्थित थे l
