Palamu News : मेदिनीनगर में डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने किया निरीक्षण

पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था पर डीसी का जोर

Palamu News : मेदिनीनगर में डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने किया निरीक्षण

पलामू जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

पलामू : नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन सहित अन्य पदाधिकारियों ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पदाधिकारियों ने वार्ड 5 अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहलोलवा के बूथ संख्या 2 और 3, वार्ड 6 स्थित राजकीयकृत नव प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 3 और 4, वार्ड 6 के पशुपालन कार्यालय, रेड़मा में बने बूथ संख्या 1 तथा शहर के पहाड़ी मोहल्ला स्थित वार्ड 26 के मतदान केंद्र संख्या 5 (मदरसा अलहेदया, कुंड मोहल्ला) का जायजा लिया।

एसपी ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवश्यक निर्देश दिए। वहीं डीसी ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध करा दी जाये ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।

मौके पर सदर बीडीओ, नगरपालिका के उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
ज्यादा सोना भी सेहत के लिए खतरनाक! जानिए ओवरस्लीपिंग के नुकसान
लखनऊ आशियाना कांड: बेटे ने पिता की हत्या कर शव काटा, बहन 4 से दिन कैद
Giridih News : खंडोली डैम परिसर में छात्रों ने मनाया पिकनिक डे
Dumka News : रामगढ़ प्रखंड में ‘100 दिवसीय अभियान’ के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Pakur News : जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई-साइकिल
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर दुमका में बज्रगृह का निरीक्षण
पाकिस्तान कोहट में पुलिस वैन पर हमला: DSP असद महमूद समेत 7 की मौत, वैन जलाई
Dumka News : बाल विवाह कानूनन अपराध, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: बीडीओ
Mercedes-Benz CLA Electric भारत लॉन्च: 792 km रेंज, 20 मिनट चार्ज, कीमत और बुकिंग डिटेल्स
प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी का रूप देने की कोशिश नाकाम; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ramgarh News : पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में एफएलएन मेले का भव्य आयोजन