Mercedes-Benz CLA Electric भारत लॉन्च: 792 km रेंज, 20 मिनट चार्ज, कीमत और बुकिंग डिटेल्स
ऑटोमोबाईल: भारतीय बाजार में लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होड़ तेज हो गई है, और मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई CLA इलेक्ट्रिक सेडान से बाजी मार ली है। कंपनी ने इस शानदार ईवी को हाल ही में पेश किया, जो लंबी रेंज, ताकतवर परफॉर्मेंस और आलीशान कम्फर्ट का बेहतरीन मेल पेश करती है।



डिजाइन की बात करें तो CLA इलेक्ट्रिक का लुक बेहद आकर्षक है – आगे बंद ग्रिल पर 142 छोटे स्टार पैटर्न वाले बैकलिट स्टार्स, स्टार शेप के एलईडी डीआरएल वाले ट्विन-पॉड हेडलैंप्स, कनेक्टेड टेललैंप्स, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स और 18 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं। डायमेंशन्स में यह 4723 एमएम लंबी, 1855 एमएम चौड़ी, 1468 एमएम ऊंची है, व्हीलबेस 2790 एमएम का है, साथ ही 405 लीटर का बूट स्पेस और 101 लीटर का फ्रंक मिलता है। कलर ऑप्शन्स में कॉस्मिक ब्लैक, पोलर वाइट, अल्पाइन ग्रे, पैटागोनिया रेड और क्लियर ब्लू जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

इंटीरियर में हर चीज लग्जरी का एहसास कराती है। 14 इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 100 वॉट वाले यूएसबी-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और रडार बेस्ड लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसी खूबियां इसे टॉप क्लास बनाती हैं।

कीमत की बात करें तो शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस करीब 60 लाख रुपये तक हो सकती है, जिसका आधिकारिक ऐलान अप्रैल में होगा। प्री-बुकिंग 10 मार्च से शुरू हो रही है, और डिलीवरी भी जल्द शुरू होने वाली है। जो लोग लग्जरी ईवी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है।
