नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर दुमका में बज्रगृह का निरीक्षण
सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने का आदेश
दुमका में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित बज्रगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अनावश्यक प्रवेश पर रोक लगाने और मतगणना से पूर्व सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
दुमका : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित बज्रगृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बज्रगृह परिसर में किसी भी अनावश्यक व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहे तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने परिसर में अतिरिक्त बैरीकेडिंग कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

