Ramgarh News : पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में एफएलएन मेले का भव्य आयोजन

प्रधानाध्यापक ने एफएलएन मेले को बच्चों के विकास के लिए बताया उपयोगी

Ramgarh News : पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में एफएलएन मेले का भव्य आयोजन

गोला प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में एफएलएन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक कौशल को मजबूत करना रहा।

रामगढ़ : प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में मंगलवार को एफएलएन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में छात्र छात्राओं ने शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक गतिविधियों ने सभी का मनमोह लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल को सुदृढ़ करना था। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होने के साथ शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है विद्यालय का विकास चरम पर है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मनोज पुजहर, वासुदेव प्रसाद,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृपसिंधु महतो, बरियातू सीआरसी के शिक्षक,साड़म पंचायत के उपमुखिया तुलसी महतो एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप