Dumka News: रोजगार सृजन और कौशल विकास पर उपायुक्त ने की विस्तृत बैठक

24 जनवरी को होने वाले मेगा रोजगार मेले को प्रभावी बनाने के निर्देश

Dumka News: रोजगार सृजन और कौशल विकास पर उपायुक्त ने की विस्तृत बैठक

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका जिले में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और कौशल विकास से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मेगा रोजगार मेले की तैयारी, पलायन रोकने और आईटीआई छात्रों के बेहतर प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के लिए दिशा-निर्देश दिए।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को जिले में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और कौशल विकास से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला नियोजन विभाग द्वारा नवंबर महीने में आयोजित रोजगार मेला की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने मेले में चयनित छात्रों की अद्यतन जानकारी ली तथा 24 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा रोजगार मेले को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

छात्र भागीदारी और रणनीति

उपायुक्त ने कहा कि इस बार और अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया जाए तथा छात्रों को अवसरों से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने काउंसलिंग हेतु प्रशिक्षित 20 मास्टर ट्रेनरों को भी रोजगार मेले की पूरी तैयारी और प्रक्रिया से अवगत कराने को कहा, ताकि वे छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।

पलायन रोकने के निर्देश

श्रम विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से बाहर काम के लिए जा रहे श्रमिकों के पलायन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि पलायन रोकने के लिए जेएसएलपीएस, मनरेगा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को जोड़ना आवश्यक है।
उपायुक्त ने जेएसएलपीएस, श्रम विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उन पंचायतों की पहचान करने को कहा, जहां अधिक पलायन हो रहा है। वहां विशेष शिविर आयोजित कर श्रमिकों का पंजीकरण, जागरूकता और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने का निर्देश दिया। इसे मिशन मोड में संचालित करने का भी कहा गया।

आईटीआई संस्थानों की समीक्षा और प्लेसमेंट बढ़ाने पर जोर

बैठक में सरकारी आईटीआई संस्थानों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिले और अधिक से अधिक प्लेसमेंट सुनिश्चित हो। आईटीआई प्रबंधन को उद्योगों से समन्वय बढ़ाकर अधिक कंपनियों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, विभिन्न आईटीआई संस्थानों के प्रिंसिपल और संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश