युवक का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

चाउमिन बेचकर जीविकोपार्जन करता था युवक

युवक का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
युवक का शव

हजारीबाग के सिरसी वार्ड 33 में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आत्महत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है।

हजारीबाग: सिरसी वार्ड नंबर 33 क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जितु पासवान, पिता स्व. भुवनेश्वर पासवान, सिरसी वार्ड 33 थाना कटकमदाग के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कटकमदाग थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, जितु पासवान रोज़गार के लिए चाउमिन बनाकर बेचता था। इसी से वह अपना जीविकोपार्जन करता था अधिकांश समय घर से बाहर रहता था, कुछ दिनों पुर्व ही घर आया था परिवारिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह मानसिक रूप से अक्सर तनाव में रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी लंबे समय से उससे अलग रहती थी। इसी का परिजनों के साथ भी उसका विवाद चलता रहता था। इन परिस्थितियों ने उस पर मानसिक दबाव बढ़ा रखा था। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जितु नशे का आदी भी था, जिसके चलते वह उदास रहता था। यह भी माना जा रहा है कि नशे की लत और पारिवारिक कलह ने उसे मानसिक रूप से काफी कमजोर कर दिया था।

पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को एकत्र कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

यह भी पढ़ें जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के बयान और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ