व्हाट्सएप सिम बाइंडिंग नियम 2026: बिना सिम चैटिंग बंद, DoT का सख्त आदेश

व्हाट्सएप सिम बाइंडिंग नियम 2026: बिना सिम चैटिंग बंद, DoT का सख्त आदेश
(IS: DNA india)

टेक डेस्क: भारतीय दूरसंचार विभाग (DoT) के सख्त निर्देश के बाद व्हाट्सएप ने अब सिम बाइंडिंग फीचर पर काम तेज कर दिया है। नवीनतम बीटा वर्जन में दिखा यह बदलाव यूजर्स के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि बिना एक्टिव सिम के ऐप इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा।

How to fix the “No SIM Card Detected” error on Samsung Galaxy devices |  Samsung India

यह फीचर साइबर फ्रॉड रोकने के लिए लाया जा रहा है, जहां ऐप्स को हर बार चेक करना पड़ेगा कि रजिस्टर्ड सिम फोन में मौजूद है या नहीं। व्हाट्सएप बीटा 2.26.8.6 में एक पॉप-अप मैसेज आया है- "भारत में नियामक जरूरतों के कारण, व्हाट्सएप को यह जांचना होगा कि आपका सिम कार्ड डिवाइस में है।" अगर सिम हटाया या बदला गया, तो अकाउंट सेशन खत्म हो जाएगा और लॉगिन दोबारा चाहिएगा।

How to Remove SIM Card? Here's What You Need to Do - Simify

Read More.. मौत के बाद आधार कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है, सरकार ने बताया- ऐसे कराएं बंद

DoT का आदेश क्यों आया?

नवंबर 2025 में DoT ने टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी रूल्स 2024 के तहत यह निर्देश जारी किया, जो व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप्स पर लागू होगा। समस्या यह थी कि सिम हटाने के बाद भी पुराने नंबर से ऐप चलता रहता, जिसका फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठा रहे थे। COAI ने भी कहा कि इससे ट्रेसिबिलिटी बढ़ेगी और गलत इस्तेमाल रुकेगा।

Read More.. AI फोटो को कैसे पढ़ता है? जानिए इसके पीछे की असली तकनीक

सरकार का मानना है कि लगातार सिम वेरिफिकेशन से ऐप अकाउंट्स असली यूजर्स से जुड़े रहेंगे, खासकर +91 नंबर वाले। इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन ने विरोध किया, कहा कि ट्रैवल या सिम डैमेज के समय दिक्कत होगी।

Read More.. 10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

New Rules: हर छह घंटे में ऑटो-लॉगआउट, सिम बाइंडिंग अनिवार्य... WhatsApp के  बदले नियम

व्हाट्सएप कैसे लागू करेगा?

बीटा टेस्टर्स ने देखा कि ऐप पीरियोडिकली सिम चेक करेगा- हर 6 घंटे में वेब/कंप्यूटर पर तो लॉगआउट हो जाएगा। सिम न मिलने पर चैट हिस्ट्री बचेगी, लेकिन नई मैसेजेस रुक जाएंगी जब तक सिम वापस न लगे। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, जल्द स्टेबल वर्जन में आएगा।

मेटा ने 90 दिनों में इसे लागू करने का वादा किया है, रिपोर्ट 120 दिनों में सौंपनी है। टेलीकॉम ऑपरेटर्स इसका समर्थन कर रहे, लेकिन यूजर्स चिंतित हैं कि ड्यूल सिम या इंटरनेशनल रोमिंग में परेशानी होगी।

यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

अब तक सिम निकालकर वाई-फाई पर व्हाट्सएप चलाने वाले लोगों को रुकना पड़ेगा। कंप्यूटर या टैब पर लॉगिन 6 घंटे बाद खत्म, स्मार्टफोन में सिम जरूरी। साइबर सिक्योरिटी तो मजबूत होगी, लेकिन प्राइवेसी और सुविधा पर सवाल उठ रहे हैं।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement