गोवा हादसे में झारखंड के तीन युवाओं की मौत, शव पहुंचा रांची एयरपोर्ट

पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार कार्य योजना तैयार करे: बंधु तिर्की

गोवा हादसे में झारखंड के तीन युवाओं की मौत, शव पहुंचा रांची एयरपोर्ट
युवाओं के शव को देखते लोग

गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से झारखंड के तीन युवाओं की मौत हो गई। आज सुबह उनके शव रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों को मुआवजा दिया गया और पलायन रोकने के लिए कार्य योजना बनाने की मांग उठी।

रांची: गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से झारखंड के तीन युवाओं की मौत हो गई। आज सुबह मृतकों का शव रांची एयरपोर्ट पहुंचा। रांची एयरपोर्ट पर राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी दो सगे भाई प्रदीप महतो, विनोद महतो और खूंटी कर्रा निवासी मोहित मुंडा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

परिजनों के साथ अंतिम संस्कार

इस दौरान मृतकों के परिजन भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की परिजनों के साथ शव लेकर पैतृक आवास की ओर रवाना हुए। लापुंग के फतेहपुर गांव और खूंटी के गोविंदपुर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन में भाग लिया और नम आंखों से पार्थिव शरीर को विदाई दी।

गोवा हादसे में झारखंड के तीन युवाओं की मौत, शव पहुंचा रांची एयरपोर्ट

बंधु तिर्की का बयान

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए पलायन झारखंड के लिए अभिशाप की तरह है। गोवा में घटित इस घटना में शामिल तीनों युवक रोजगार के लिए छह माह पहले वहां गए थे।

जांच और कार्रवाई की मांग

बंधु तिर्की ने कहा कि घटना की जांच होनी चाहिए ताकि स्पष्ट हो सके कि यह हादसा किस परिस्थिति में हुआ। उन्होंने गोवा सरकार से इस प्रकार के क्लबों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

यह भी पढ़ें Pakur News: आमडापाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुआवजा और सहायता

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को गोवा सरकार की ओर से सम्मानजनक मुआवजा मिलना चाहिए। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुआवजा राशि के लिए पहल की। मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए का भुगतान किया गया है, जबकि एक-एक लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी जल्द खाते में भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें बीआईटी मेसरा में झारखंड की जनजातीय विरासत और डिजिटल नवाचार पर राष्ट्रीय कार्यशाला

पलायन रोकने के लिए कार्य योजना की आवश्यकता

बंधु तिर्की ने कहा कि रोजगार के लिए होने वाले पलायन को रोकने के लिए कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। इसके साथ ही चालू सत्र में इस गंभीर विषय पर सदन में बहस होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश