Sariya Giridih News
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: मां मथुरासनी की तीन दिवसीय पूजा आरंभ

Giridih News: मां मथुरासनी की तीन दिवसीय पूजा आरंभ गिरिडीह जिले के सरिया में माहुरी समाज द्वारा मां मथुरासनी पूजा का तीन दिवसीय उत्सव बुधवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रभात फेरी और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। शाम को सामूहिक आरती और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों ने फिल्मी और भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। संजय तर्वे और अन्य सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में दूसरे दिन धार्मिक झांकियां निकाली जाएंगी और शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ इसका समापन होगा।
Read More...

Advertisement