Sahebganj News : विश्व जल दिवस पर आयोजित महोत्सव का समापन समारोह संपन्न

8 से 22 मार्च तक चला जल महोत्सव

Sahebganj News : विश्व जल दिवस पर आयोजित महोत्सव का समापन समारोह संपन्न

साहिबगंज में 8 से 22 मार्च तक चले जल महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और लोगों को जल बचाने तथा इसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई गई।

साहिबगंज : जिले में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित जल महोत्सव का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह महोत्सव 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक चला, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता, वर्षा जल संचयन एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता फैलाना था।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, पंचायतों और जल सहिया दीदियों ने भाग लिया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने और इसकी बर्बादी रोकने की अपील की। सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जल महोत्सव के दौरान पेंटिंग, क्विज, निबंध प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। जल सहिया दीदियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, जल बचत और जल जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश