Ramgarh News: राहुल दुबे गैंग ने लेवी के लिए रेलवे ओवरब्रिज कंपनी पर की फायरिंग, एक घायल

एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस जांच

Ramgarh News: राहुल दुबे गैंग ने लेवी के लिए रेलवे ओवरब्रिज कंपनी पर की फायरिंग, एक घायल
(घायल सुरक्षा गार्ड)

रामगढ़ जिले के पतरातू में राहुल दुबे गैंग ने लेवी (रंगदारी) वसूलने के लिए रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी पर गोलीबारी की है। रविवार रात बाइक सवार अपराधियों ने कंपनी के बेस कैंप को निशाना बनाया, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड के पेट में गोली लगी है। अपराधियों ने मौके पर धमकी भरा पर्चा भी फेंका है। पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच कर जांच कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

रामगढ़: राहुल दुबे गैंग ने लेवी वसूलने के लिए एक बार फिर गोली चलाई है। पतरातू रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में लगी कंपनी को निशाना बनाया गया है। कंपनी के कार्य स्थल पर अपराधियों की ओर से चलाई गई गोली से एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ है। अपराधियों ने वारदात स्थल पर पर्चा भी फेंका है। इस घटना की पुष्टि करते हुए पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि घटनास्थल से अपराधियों की ओर से फेंका गया पर्चा और चलाई गई गोली के खोखे बरामद हुए हैं। घायल व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड के रूप में मौजूद था। उसके पेट में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंपनी के पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भी अपराधियों की ओर से राहुल सिंह के नाम से ही फायरिंग की गई थी। रविवार की रात बाइक पर सवार अपराधियों ने कंपनी के बेस कैंप पर गोलीबारी की। जिसमें सुरक्षा गार्ड घायल हुआ है। मौके पर पहुंचे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानी नगर ओपी प्रभारी मो अख्तर सहित अन्य पुलिसकर्मी अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि लेखक पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज
Sahebganj News: सदर अस्पताल ने हटिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
“कलमकार कुंभ” में सजा साहित्य का महाकुंभ, कई पुस्तकों का भव्य विमोचन
Deoghar News: 18 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें