Bokaro News: ग्रामीणों ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य में गड़बड़झाला का लगाया आरोप

ग्रामीणों ने सड़क की मोटाई मापकर खोली निर्माण की पोल

Bokaro News: ग्रामीणों ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य में गड़बड़झाला का लगाया आरोप
(फोटो)

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पूर्वी पंचायत में डीएमएफटी मद से बन रही पीसीसी सड़क विवादों में है। नैनाटांड़ क्षेत्र में सुनील यादव के घर से तेनुघाट मेन रोड तक बन रही इस सड़क में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मोटाई 6 इंच होनी चाहिए, लेकिन संवेदक द्वारा इसे केवल 3-4 इंच ही बनाया जा रहा है। जहां साइट इंचार्ज ने इन आरोपों को गलत बताया है, वहीं विभाग के कनीय अभियंता (JE) ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

तेनुघाट: झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता और गड़बड़झाला के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोमिया प्रखंड क्षेत्र के साड़म पूर्वी पंचायत से आया है, जहां डीएमएफटी मद के तहत साड़म पूर्वी पंचायत के नैनाटांड़ स्थित सुनील यादव के घर से तेनुघाट मेन रोड तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य मे गड़बड़झाला करने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला प्रशासन, विभाग के संबंधित अभियंता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे और उन्हें इसका लाभ मिल सके। 

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के द्वारा पीसीसी पथ की ढलाई तय मानक के अनुसार नही कराया जा रहा है। ढलाई की मोटाई कहीं तीन तो कहीं चार इंच का कराया जा रहा है। बताया कि ढलाई की मोटाई तय मानक के अनुसार छः इंच होनी चाहिए, लेकिन संवेदक के द्वारा तय मानक की अनदेखी की जा रही है। वहीं इस संबंध में कार्य स्थल पर कार्य करा रहे साईट इंचार्ज ने बताया कि पीसीसी पथ का निर्माण कार्य तय मानक के अनुसार ही कराया जा रहा है, ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है। जबकि विभाग के कनीय अभियंता जांच कर उचित कार्यवाई करने की बात कही है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश