Ramgarh News: बाजार समिति की झाड़ियों में मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

Ramgarh News: बाजार समिति की झाड़ियों में मिला युवक का लहूलुहान शव, हत्या की आशंका
(फोटो)

रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे के अनुसार, शव की स्थिति और घटनास्थल पर मिले खून के धब्बों से प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहाँ फेंका गया है। मृतक के पैर में चोट के निशान और पट्टियां बंधी मिली हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी हैं।

रामगढ़: बाजार समिति के पास से पुलिस ने सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि सुबह स्कूल जाते समय कुछ लोगों ने बाजार समिति के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में एक युवक की शव देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची औरजांच पड़ताल कर शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया। शव की हालत को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी मौत किसी दूसरे जगह पर हुई है। शव को यहां लाकर सड़क किनारे फेंका गया है। घटनास्थल के आसपास मृत युवक के चप्पल और सड़क के किनारे खून के धब्बे मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। युवक के पैर में चोट के निशान हैं। साथ ही उसपर पट्टियां भी लगी हुई हैं। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर आसपास के इलाकों और विभिन्न थानों को भेजी है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज
Sahebganj News: सदर अस्पताल ने हटिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
“कलमकार कुंभ” में सजा साहित्य का महाकुंभ, कई पुस्तकों का भव्य विमोचन
Deoghar News: 18 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें