आदित्य साहू का तीखा हमला: रजरप्पा में श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज को बताया 'बर्बर'

दोषी पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने की अपील

आदित्य साहू का तीखा हमला: रजरप्पा में श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज को बताया 'बर्बर'
(आदित्य साहू फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर 'हिंदू विरोधी' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन अपराधियों के सामने नतमस्तक है, जबकि निहत्थे भक्तों और महिलाओं पर बर्बरता की जा रही है। साहू ने सरहुल, रामनवमी और शिवरात्रि जैसे त्योहारों में बाधा पहुँचाने का उदाहरण देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। साहू ने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने गए माता के भक्तों, पर पुलिस कर्मियों द्वारा हुए बर्बर लाठीचार्ज पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से हेमंत सरकार ने हिंदुओं की आस्था,पर्व त्यौहार,पूजा पाठ में पुलिस प्रशासन द्वारा बाधा पहुंचाई जा रही। विगत वर्ष तो सरहुल पूजा की शोभा यात्रा को भी पुलिस कर्मियों ने नहीं बख्शा था। कहा कि दशहरा, रामनवमी, शिवरात्रि में भी कभी मूर्ति छोटा करने, कभी झंडा छोटा करने कभी शोभा यात्रा का मार्ग बदलने जैसे राज्य सरकार के निर्णयों ने पुलिस प्रशासन के मनोबल को हिंदू सनातन विरोधी बना दिया है। 

आखिर रजरप्पा में क्यों निहत्थे श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाई गईं। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। साहू ने पूछा कि क्या ये श्रद्धालु कोई आतंकवादी थे, कोई चोर डकैत अपराधी थे?  ऐसी लाठियां तो अपराधियों पर ही बरसाई जाती है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अपराधियों गुंडों,बदमाशों के सामने राज्य पुलिस शरणागत बनी रहती है और आम आदमी को प्रताड़ित करती है। कोयला, बालू पत्थर की चोरी करने वालों पर लाठियां क्यों नहीं बरसाई जाती। कहा कि विगत दिनों मधुपुर में मंदिर का जीर्णोद्घार करते हुए दलितों पर हुए हमले में पुलिस क्यों मूकदर्शक बनी रही। वहां दोषियों पर लाठियां क्यों नहीं बरसाई गई। सरकार का दोहरा चरित्र झारखंड की जनता देख रही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे निरंकुश पुलिस कर्मियों को सख्त सजा दे, उन्हें सेवा से बर्खास्त करे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी