विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएमएल बादम सीएमपी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
परियोजना परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' थीम पर चला पौधारोपण अभियान
एनएमएल बादम कोल खनन परियोजना में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
हजारीबाग: एनएमएल बादम कोल खनन परियोजना में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और प्रकृति तथा पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के अंतर्गत एनएमएल सिकरी परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस का यह आयोजन एनएमएल बादम सीएमपी की पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

