हजारीबाग झील बनेगा 'नो-व्हीकल जोन', जिला प्रशासन और नगर निगम की पहल तेज

शहर की ऐतिहासिक पहचान को सहेजने के लिए बड़ा कदम

हजारीबाग झील बनेगा 'नो-व्हीकल जोन', जिला प्रशासन और नगर निगम की पहल तेज
(झील बनेगा नो-व्हीकल जोन)

हजारीबाग झील को 'नो-व्हीकल जोन' और आधिकारिक पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। महापौर अरविन्द राणा के प्रस्ताव पर उपायुक्त हेमंत सती ने अपनी स्वीकृति देते हुए पर्यटन विभाग को पत्र भेजा है और अधिकारियों की टीम ने झील क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया है।

हजारीबाग: शहर की पहचान मानी जाने वाली हजारीबाग झील को नो-व्हीकल जोन बनाने की दिशा में प्रशासनिक और नगर निगम स्तर पर पहल तेज हो गई है। हजारीबाग नगर निगम बोर्ड द्वारा झील क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित करने का प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। 

हजारीबाग महापौर अरविन्द कुमार राणा द्वारा उपायुक्त हेमंत सती से किए गए आग्रह के बाद जिला प्रशासन ने झील क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन के रूप में स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही उपायुक्त ने झील को पर्यटन क्षेत्र घोषित कराने के लिए पर्यटन विभाग को पत्र भेजा है। इससे पहले महापौर भी पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर झील को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग कर चुके हैं।

मंगलवार को नो-व्हीकल जोन की व्यवस्था को लागू करने की तैयारियों के तहत अधिकारियों की एक टीम ने झील क्षेत्र का निरीक्षण किया। आयुक्त के निर्देश पर पहुंची टीम ने संभावित व्यवस्थाओं, यातायात नियंत्रण और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। पूरे अभियान की निगरानी स्वयं उपायुक्त हेमंत सती कर रहे हैं।

जिला प्रशासन का मानना है कि झील क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सीमित होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित, स्वच्छ और शांत वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। झील को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने से इसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी नया बल मिलने की उम्मीद है। शहरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे हजारीबाग के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3 IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
Ranchi News: 15 दिवसीय जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत का जागरूकता अभियान, 560 से अधिक लोगों की भागीदारी
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास: टूटा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया में मिली जगह
झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो; गठबंधन में टूट का खतरा टला, हेमंत ने दिखाया राजनीतिक संतुलन
विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील का बड़ा अभियान, 1,500 पौधों से बढ़ी हरित छत्रछाया
पत्नी-बेटी को स्टेशन छोड़ लौटे पत्रकार की करंट लगने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Sahebganj News: तीनपहाड़ स्टेशन की उपेक्षा पर भड़का जनाक्रोश, 21 जून को रेलवे के खिलाफ होगा बड़ा धरना