Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न 

अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न 
(फोटो)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की समीक्षा हुई। बैठक में एनजीटी के आदेशानुसार 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर रोक लगाने और संवेदनशील जगहों पर अस्थायी चेक पोस्ट बनाने के निर्देश दिए गए।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान झारखंड खनिज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम (संशोधन) नियमावली, 2026 के विस्तृत प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही इन प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

उपायुक्त ने माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के आलोक में 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू खनन एवं बालू परिवहन पर रोक को लेकर समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इस अवधि में अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी चेक पोस्ट स्थापित किए जाएं तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में माह अप्रैल के दौरान जिले में अवैध खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाइयों की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में दर्ज प्राथमिकियों की संख्या, स्टोन चिप्स एवं बालू लदे वाहनों की जब्ती, कोयला लदे वाहनों की जांच, बालू एवं पत्थर वाहनों की जांच तथा वाहनों से वसूली गई राजस्व राशि की बिंदुवार समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मोरांगी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत

उपायुक्त ने खान एवं भूतत्व विभाग, झारखंड, रांची द्वारा निर्गत अधिसूचना के तहत अवैध खनन की रोकथाम के लिए नामित सक्षम पदाधिकारियों द्वारा की गई जांच तथा वाहनों के विरुद्ध वसूली गई कंपाउंडिंग राशि की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विधिसम्मत कार्रवाई में और तेजी लाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 8 साल बाद भी अनसुलझा है माहेश्वरी परिवार के 6 सदस्यों की मौत का रहस्य

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर निरंतर प्रभावी कार्रवाई चलाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता,जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, एसडीपीओ अमित कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान
Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 31 टन अवैध कोयला जब्त
IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
Ranchi News: 15 दिवसीय जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत का जागरूकता अभियान, 560 से अधिक लोगों की भागीदारी
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास: टूटा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया में मिली जगह
झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो; गठबंधन में टूट का खतरा टला, हेमंत ने दिखाया राजनीतिक संतुलन