Hazaribagh News: मोरांगी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत

सड़क किनारे खड़े एलपी ट्रक से हुई जोरदार टक्कर

Hazaribagh News: मोरांगी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत
(सड़क हादसे में दो की मौत)

हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरांगी में एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े एलपी ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार टाटीझरिया निवासी तौफीक अंसारी और रेशम परवीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरांगी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मोरांगी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एलपी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस को घटनास्थल से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृत युवती की पहचान रेशम परवीन तथा युवक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है। दोनों टाटीझरिया के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
Bokaro News: 9 जून को जिला परिषद परिसर में सजेगा भव्य आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा
Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान
Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 31 टन अवैध कोयला जब्त
IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण