Hazaribagh News: 8 साल बाद भी अनसुलझा है माहेश्वरी परिवार के 6 सदस्यों की मौत का रहस्य
सीआईडी जांच के बाद भी बरकरार है कई मामलों का रहस्य
हजारीबाग में दो मासूम भाई-बहन की संदिग्ध मौत के बाद झंडा चौक पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की गई है। इस घटना ने जिले के पुराने अनसुलझे मामलों जैसे माहेश्वरी परिवार केस, विश्वकर्मा अग्निकांड और पोता जंगल तिहरे हत्याकांड की यादें ताजा कर पुलिस की जांच क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हजारीबाग: जिले में हाल ही में दो मासूम भाई-बहन की संदिग्ध मौत के बाद एक बार फिर पुलिस की जांच प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के खुलासे में देरी से नाराज लोगों ने झंडा चौक पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है। हजारीबाग में इससे पहले भी कई ऐसे चर्चित हत्याकांड और संदिग्ध मौत के मामले सामने आए, जिनका खुलासा आज तक नहीं हो सका है।
माहेश्वरी परिवार मौत मामला
करीब आठ वर्ष पहले सदर थाना क्षेत्र के खजांची तालाब स्थित सीडीएम अपार्टमेंट में माहेश्वरी परिवार के छह सदस्यों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। मामले की जांच स्थानीय पुलिस से लेकर सीआईडी तक ने की, लेकिन आज तक घटना का रहस्य बरकरार है।
विश्वकर्मा परिवार अग्निकांड

पोता जंगल तिहरा हत्याकांड

इन मामलों के अनसुलझे रहने से आम लोगों के बीच पुलिस की जांच क्षमता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हालिया भाई-बहन मौत मामले के बाद भी लोगों की नजरें पुलिस की कार्रवाई और जांच के नतीजों पर टिकी हुई हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


