उफ! ये गर्मी, तापमान 40 डिग्री पार; बिजली रानी की आंख-मिचौनी से भी लोग बेहाल
अगले चार-पांच दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना
झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बोकारो जिले में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। तपती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है।
निर्मल महाराज
बोकारो। पूरे झारखंड राज्य में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। घरों से निकलना मानो मुश्किल हो गया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उफ! ये गर्मी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।

साथ ही उपायुक्त ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर शीतल पेयजल, चना और गुड़ की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है।
विदित हो कि इस भीषण गर्मी में “देहाती फ्रिज” की बिक्री काफी जोर-शोर से हो रही है। इसके अलावा शीतल पेयजल, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, शर्बत, रसना, बेल शर्बत, गन्ना जूस और सतू शर्बत की बिक्री भी तेजी से बढ़ गई है।
इस भीषण गर्मी में बिजली रानी की आंख-मिचौनी से भी लोग परेशान हैं। जितनी गर्मी बढ़ रही है, उतनी ही बिजली कटौती भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। गर्मी की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बिजली की लगातार कटौती के कारण घर में रहना भी कठिन हो गया है। लोग आखिर करें तो क्या करें — उफ! ये गर्मी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
