साहिबगंज रेलवे यार्ड का सीएमपीई ने किया निरीक्षण, टीम को मिला इनाम

अधिकारियों ने संसाधनों और रखरखाव व्यवस्था पर जताया संतोष

 साहिबगंज रेलवे यार्ड का सीएमपीई ने किया निरीक्षण, टीम को मिला इनाम
साहिबगंज रेलवे यार्ड में निरीक्षण करते सीएमपीई राकेश कुमार।

साहिबगंज रेलवे यार्ड में हावड़ा मुख्यालय से आए सीएमपीई (डी एंड डीएम) राकेश कुमार ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत दुर्घटना यान, 140 टन बीडी क्रेन और डेमू शेड की तैयारियों का जायजा लिया।

साहिबगंज: हावड़ा मुख्यालय से आए सीएमपीई (डी एंड डीएम) राकेश कुमार ने साहिबगंज रेलवे यार्ड का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत दुर्घटना यान, 140 टन बीडी क्रेन एवं डेमू शेड की तैयारियों का जायजा लिया। राकेश कुमार ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की उपलब्धता, रखरखाव व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों में तैयारियों की बारीकी से जांच की। 

निरीक्षण के दौरान एएमई/साहिबगंज पवन कुमार सिंह, आईसी/सी एंड डब्ल्यू गुरुदेव प्रसाद साह, आईसी/टीएल पी.के. मंडल, आईसी/एआरटी रिजवान अहमद, आईसी/सिक लाइन/सी एंड डब्ल्यू सुभाष पासवान, आईसी/रेक मेंटेनेंस/सी एंड डब्ल्यू राहुल कुमार लाल, आईसी/140 टन बीडी क्रेन अभिषेक कुमार सहित तकनीशियन राजन कुमार, अशोक कुमार राम, राजेश कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार एवं कुंदन कुमार उपस्थित थे।    

अधिकारियों ने राहत दुर्घटना यान, 140 टन बीडी क्रेन तथा डेमू शेड की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और बेहतर रखरखाव के लिए साहिबगंज राहत दुर्घटना यान की टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 5,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। कर्मचारियों की सराहना करते हुए राकेश कुमार ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए संसाधनों के साथ-साथ कर्मियों की तत्परता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण