Dhanbad News: बीरसिंहपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास पर बवाल, बोर्ड से गायब मिली प्राक्कलित राशि
ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अधिकारियों से जवाब नहीं मिलने पर लोगों में नाराजगी बढ़ी
बलियापुर प्रखंड के बीरसिंहपुर में गुरुवार को पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
धनबाद: बलियापुर प्रखंड के बीरसिंहपुर में गुरुवार को पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा निर्माण कराए जाने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब लोगों की नजर शिलान्यास बोर्ड पर पड़ी। बोर्ड पर योजना की प्राक्कलित राशि अंकित नहीं रहने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसे विकास योजनाओं में पारदर्शिता की कमी बताते हुए सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि किसी भी सरकारी योजना में लागत राशि का उल्लेख अनिवार्य होता है, ताकि आम लोगों को योजना की वास्तविक जानकारी मिल सके।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
