बोकारो प्रशासन सख्त: कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

बोकारो प्रशासन सख्त: कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बोकारो में कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक करते डीसी और एसपी।

बोकारो जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।

बोकारो: बोकारो जिले में  विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए  रखने को लेकर सोमवार को उपायुक्त   अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक  नाथू सिंह मीना ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल अधिकारी  तथा सभी थाना प्रभारी शामिल हुए।उपायुक्त   अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया पर अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आइटी एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।बैठक में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम तथा सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त  ने कहा कि आम नागरिकों एवं बोकारो होकर गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढ़िलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने  राष्ट्रीय राजमार्गों ( पर अवरोध उत्पन्न करने के मामलों में  भारत सरकार के सुसंगत प्रावधानों तथा अन्य सड़कों के मामलों में संबंधित विधिक धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो समाधान के लिए संबंधित व्यक्ति गठित प्रखंड स्तरीय अथवा जिला स्तरीय समिति के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं, जहां सुनवाई कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उपायुक्त ने कहा कि अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यपालक दंडाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

थाना प्रभारी संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं तथा प्रत्येक मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि सड़क जाम एवं अन्य विधि-व्यवस्था संबंधी मामलों में समुचित आकलन के आधार पर कार्रवाई की जाए। किसी भी परिस्थिति में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के बीच संचार का अभाव नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक

उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यकता अनुसार आइटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता  की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए तथा जरूरत पड़ने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।एसपी ने कहा कि बोकारो एक महत्वपूर्ण औद्योगिक जिला है। ऐसे में आम नागरिकों एवं औद्योगिक गतिविधियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: एमकेएम स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

किसी भी घटना की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए। इस कार्य की संयुक्त जिम्मेदारी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की होगी।पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में घटित घटनाओं की समीक्षा करते हुए चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा।

बैठक में अपर समाहर्ता  सुनील चन्द्र, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं