Koderma News: नीट परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में आई छात्रा, इकलौती बेटी ने फंदे से लटककर दी जान

इकलौती बेटी के जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Koderma News: नीट परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में आई छात्रा, इकलौती बेटी ने फंदे से लटककर दी जान
(ऋचा कुमारी)

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रगुप्त नगर में नीट परीक्षा रद्द होने से उपजे अवसाद के कारण 16 वर्षीया छात्रा ऋचा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परीक्षा रद्द होने के बाद से वह गहरे डिप्रेशन में थी और रविवार रात ऑनलाइन टेस्ट देने के दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 24 में किराए के एक मकान में रहने वाले एलआईसी एजेंट की इकलौती पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 16 वर्षीया ऋचा कुमारी (पिता संजय कुमार सिंह) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते महीने रुचि ने नीट की परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद वह काफी खुश थी। उसने बताया था कि उसकी परीक्षा काफी अच्छी गई थी। 

लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसकी यह खुशी गम में बदल गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा रद्द होने के बाद से ही ऋचा लगातार डिप्रेशन में रह रही थी। हालांकि उनके तथा उनकी पत्नी के द्वारा लगातार ऋचा को इस डिप्रेशन से निकालने का प्रयास किया जा रहा था और वह लगातार ऋचा को समझा रहे थे कि अगली बार और मेहनत करके परीक्षा देनी है। बावजूद ऋचा इस डिप्रेशन से बाहर नहीं आ पा रही थी। 

उन्होंने बताया कि रविवार की रात वह खाना खाने के लिए बैठे हुए थे और ऋचा जिस कोचिंग से नीट की ऑनलाइन तैयारी कर रही थी, उसी से संबंधित एक ऑनलाइन परीक्षा दे रही थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब ऋचा खाना खाने नहीं आई तो दोनों पति-पत्नी रिचा के कमरे के पास पहुंचे और ऋचा का दरवाजा खोलने को कहा। ऋचा के द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। 

इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो संजय सिंह ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जैसे ही वह ऋचा के कमरे में प्रवेश किए तो कमरे का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। रिचा अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूल रही थी। जब तक उन्होंने ऋचा को फंदे से नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राज्य कमेटी की हुई बैठक, लिया बड़ा संकल्प

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित