Pakur News: न्यायालय की पहल से बचा परिवार, पति-पत्नी ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ
लंबे समय से चल रहा विवाद सौहार्दपूर्ण ढंग से हुआ समाप्त
पाकुड़ कुटुंब न्यायालय में चल रहे एक भरण-पोषण वाद का सुखद अंत हुआ। प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक के प्रयास और काउंसिलिंग के बाद लंबे समय से विवाद में चल रहे पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया।
पाकुड़: पाकुड़ कुटुंब न्यायालय में चल रहे एक भरण-पोषण वाद का सुखद अंत हुआ। न्यायालय के प्रयास और समझाइश के बाद पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया तथा दोनों ने पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।
जानकारी के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने दोनों पक्षों को आपसी संवाद और पारिवारिक मूल्यों का महत्व समझाया। न्यायाधीश के सकारात्मक प्रयासों और काउंसिलिंग के बाद पति-पत्नी सुलह के लिए तैयार हो गए।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

