चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे धीरज साहू, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

आयकर छापेमारी के बाद राजनीतिक भविष्य पर लगातार उठते रहे सवाल

चुनाव लड़ने से क्यों पीछे हटे धीरज साहू, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद चर्चा में आए कांग्रेस नेता धीरज साहू।

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू के राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। करीब तीन वर्ष पहले उनके ठिकानों से 400 करोड़ रुपये नकद बरामद होने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठने लगे थे।

सुनील सिंह

करीब तीन साल पहले झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता व तत्कालीन राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के दौरान जब भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी, तब मैंने 10 जनवरी 2024 को धीरज साहू के राजनीतिक भविष्य को लेकर एक रिपोर्ट लिखी थी। उसका शीर्षक था— "धीरज साहू के राजनीतिक सफर पर लग सकता है ग्रहण"

तीन वर्ष बाद अब यह बात काफी हद तक सच साबित होती दिख रही है। पिछले दिनों धीरज साहू ने जब यह घोषणा की कि वह राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, तब मुझे उस खबर की याद आई, जो 10 जनवरी 2024 को मैंने लिखी थी।

धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने करीब 400 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। उस समय नकद बरामदगी का यह देश का सबसे बड़ा मामला था। इसकी चर्चा पूरे देश में हुई और यह एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया। भाजपा ने भी इसे कांग्रेस के खिलाफ एक प्रमुख हथियार के रूप में इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें: सुकुमार को श्रद्धांजलि, कलाकारों और साहित्यकारों के लिए कल्याण कोष बनाने की मांग

नोटों की बरामदगी के बाद ही यह साफ हो गया था कि धीरज साहू की राजनीति अब पहले जैसी नहीं रह पाएगी। उनके राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण लग गया था। हालांकि यह मामला आयकर विभाग से जुड़ा था और बरामद राशि पर जुर्माना सहित टैक्स जमा कर मामले का निपटारा कर दिया गया, लेकिन इसका राजनीतिक असर लंबे समय तक बना रहा।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: इक्फ़ाई विश्वविद्यालय में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण

राज्यसभा चुनाव की घोषणा होते ही धीरज साहू कांग्रेस से टिकट पाने के लिए सक्रिय हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की। लेकिन सकारात्मक संकेत नहीं मिलने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, धीरज साहू का परिवार भी नहीं चाहता था कि वह इस बार चुनाव लड़ें। नेतृत्व की ओर से टिकट को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलने, पारिवारिक और व्यावसायिक कारणों के चलते उन्होंने चुनावी मैदान से दूरी बनाने का फैसला किया।

धीरज साहू के लिए वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां भी अनुकूल नहीं हैं। साहू परिवार का शराब कारोबार ओडिशा में है और वहां भाजपा की सरकार है। चुनाव लड़ने की स्थिति में वह फिर से भाजपा के निशाने पर आ सकते थे। ऐसे में उन्होंने राजनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद को इस चुनाव से दूर रखा।

धीरज साहू उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जो तीन बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। चुनावी रणनीति और जीत की कला में उन्हें हमेशा माहिर माना जाता रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां