पत्रकारों के विरोध के आगे झुके कॉलेज सचिव, धरना स्थल पर पहुंचकर मांगी माफी

महुदा इंटर कॉलेज सचिव पर पत्रकारों से अभद्र व्यवहार का आरोप

पत्रकारों के विरोध के आगे झुके कॉलेज सचिव, धरना स्थल पर पहुंचकर मांगी माफी

महुदा इंटर कॉलेज के सचिव दीपनारायण शर्मा ने पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार मामले में धरना स्थल पहुंचकर लिखित और मौखिक माफी मांगी। इसके बाद पत्रकारों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

धनबाद: पत्रकारों के साथ किए गए कथित अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार के मामले में आखिरकार महुदा इंटर कॉलेज के सचिव दीपनारायण शर्मा को पत्रकारों के विरोध के आगे झुकना पड़ा। कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित धरना के दौरान विधायक प्रतिनिधि, प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारी, पत्रकारों एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में सचिव ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपने व्यवहार पर खेद प्रकट करते हुए लिखित एवं मौखिक रूप से माफी मांगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों ने उनकी माफी स्वीकार करते हुए धरना समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि महुदा इंटर कॉलेज के सचिव दीपनारायण शर्मा द्वारा स्थानीय पत्रकारों के साथ किए गए कथित अभद्र व्यवहार को लेकर कतरास प्रेस क्लब के सचिव समीद खान एवं सदस्य शमशेर खान ने प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना दिया था।

धरना स्थल पर बाघमारा विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि अजय दास, कतरास प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव विनोद रजक, निकेश पांडेय समेत कई पत्रकार पहुंचे। वहीं, महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक की अध्यक्षता में मामले को लेकर वार्ता हुई।

वार्ता के दौरान सचिव दीपनारायण शर्मा धरना स्थल पहुंचे और अपने द्वारा कही गई बातों को लेकर खेद व्यक्त करते हुए लिखित एवं मौखिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

सचिव के माफी मांगने के बाद धरना पर बैठे पत्रकारों ने आपसी सहमति से आंदोलन समाप्त कर दिया। धरना को कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार

मौके पर पूर्व ब्याडा अध्यक्ष विजय झा, पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी, बागड़ा पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, अधिवक्ता निर्मल रवानी, शमद अंसारी, कॉलेज प्राचार्य सिकंदर रवानी सहित कतरास प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव विनोद रजक, निकेश पांडेय, अजय तिवारी, शमशेर खान, रोशन हजारी, नजीम शेख, धर्मेंद्र सिंह, विष्णु नारायण, सुल्तान खान समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार