Rural Road Construction
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की। विधायक ने केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड के दर्जनों ग्रामीण पथों, जैसे किरिगढ़ा, हन्देंगिर, सोनपूरा और गौदलपुरा के मार्गों के सुदृढ़ीकरण की मांग की। विधायक ने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में कठिनाई हो रही है। मंत्री ने इन प्रस्तावों पर त्वरित विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पाकुड़  राज्य 

Pakur News: 15वें वित्त आयोग की राशि को लेकर सख्ती बढ़ी, समयबद्ध खर्च पर जोर

Pakur News: 15वें वित्त आयोग की राशि को लेकर सख्ती बढ़ी, समयबद्ध खर्च पर जोर पाकुड़ जिला प्रशासन ने 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि के शत-प्रतिशत उपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 31 मार्च तक पेयजल, सड़क और स्वच्छता जैसी बुनियादी योजनाओं को अनिवार्य रूप से पूरा करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जाएगा। वित्तीय अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Read More...

Advertisement