झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला, 159 छात्रों को बेल
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 159 अभ्यर्थियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
Jharkhand Paper Leak Case: रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 159 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को अदालत से जमानत मिल गई।
अदालत ने क्या कहा?
अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने इस मामले में पहले फैसला सुरक्षित रखा था। शुक्रवार को सुनवाई पूरी होने के बाद 159 अभ्यर्थियों को जमानत दे दी गई। अदालत ने सभी को 20-20 हजार रुपए का बेल बांड भरने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि जमानत देने वाले लोग अभ्यर्थी के रिश्तेदार या करीबी ही होने चाहिए। इसके अलावा हर पेशी पर अभ्यर्थी और उनके जमानतदार दोनों को अदालत में हाजिर होना जरूरी होगा।
वकील ने कोर्ट में क्या दलील दी?


11 अप्रैल को हुई थी छापेमारी
पूरा मामला 11 अप्रैल का है। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रडगांव में एक अधूरे नर्सिंग कॉलेज की इमारत में पुलिस को सूचना मिली कि वहां कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा तो पूरा मामला सामने आया।
छापेमारी में पता चला कि एक सॉल्वर गैंग वहां सक्रिय था। यह गैंग अभ्यर्थियों को बुलाकर उन्हें प्रश्न पत्रों के जवाब रटवा रहा था। उनसे वादा किया गया था कि 12 अप्रैल को होने वाली उत्पाद सिपाही परीक्षा में यही सवाल आएंगे। इसके बदले में हर अभ्यर्थी से तीन-तीन लाख रुपए वसूले गए थे। यानी जो युवा नौकरी पाने के सपने देख रहे थे, उन्हें इस गैंग ने मोटी रकम देकर फंसाया।
166 को किया था गिरफ्तार
छापेमारी के बाद रांची पुलिस ने कुल 166 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें सॉल्वर गैंग के करीब आधा दर्जन सदस्य भी शामिल थे। बाकी 159 वे अभ्यर्थी थे जो वहां परीक्षा की तैयारी करने पहुंचे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया था।
अब जबकि कोर्ट ने 159 अभ्यर्थियों को जमानत दे दी है, तो उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अदालत में सुनवाई आगे भी जारी रहेगी और हर पेशी पर इन्हें हाजिर होना होगा।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


