Hazaribagh News: बड़कागांव-टंडवा लाइफलाइन संकट, पसेरिया के पास सालभर से आधी धंसी सड़क, विभाग मौन

29 जनवरी 2026 को कनीय अभियंता जागेश्वर उरांव ने सड़क का किया था निरीक्षण

Hazaribagh News: बड़कागांव-टंडवा लाइफलाइन संकट, पसेरिया के पास सालभर से आधी धंसी सड़क, विभाग मौन
(धंसी मुख्य संपर्क सड़क)

राँची-पतरातू-उरीमारी को बड़कागांव और टंडवा से जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क पसेरिया के पास एक साल से आधी धंसी हुई है, जिससे तीखे मोड़ पर रात के अंधेरे में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता जागेश्वर उरांव के निरीक्षण और विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल के बाद भी डीपीआर व टेंडर की प्रक्रिया अब तक अधर में लटकी है।

हज़ारीबाग़: रांची, पतरातु, उरीमारी को बड़कागांव प्रखंड एवं केरेडारी, टंडवा को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क में पसेरिया के थोड़ा सा आगे सड़क पूरी तरह से आधी धंस (दरारें) गई है। सड़क को धंसे हुए लगभग 1 वर्ष से अधिक समय गुजर चुका है अब कुछ ही दिनों के बाद मानसून एवं बरसात का आगमन भी होने वाली है। परंतु अभी तक विभाग पूरी तरह से मौन है। एवं बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है। जब आप उरीमारी के तरफ से आएंगे तो धंसी हुई सड़क के सामने एकदम से अचानक मोड है और सड़क बाई और धंसी हुई है। रात के अंधेरे में कई मोटरसाइकिल सवार अब तक गड्ढे में गिर चुके हैं और घायल भी हो चुके हैं। 

ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कनीय अभियंता जागेश्वर उरांव ने 6 महिने पहले निरीक्षण किया था। परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल पर विभाग ने जल्द ही डीपीआर तैयार करने और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के आश्वासन दिया था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की  Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 
Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण
Dumka News: होटल युवराज पैलेस में करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026 का भव्य और सफल आयोजन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर
बीआईटी मेसरा में हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा और एआई पर संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन
चेहरे और कंधे में गोली लगी, फिर भी आतंकी को मार गिराया, जानिए कीर्ति चक्र विजेता मीनाक्षी सुंदरम की वीरगाथा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की कृषि और पशुपालन विभाग की समीक्षा
Deoghar News: पॉलिटेक्निक के बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षाओं का सफल और कदाचारमुक्त आयोजन
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव के पास खेत में मिला घायल गिद्ध, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू