Dumka News: होटल युवराज पैलेस में करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026 का भव्य और सफल आयोजन
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षक पुरस्कृत
दुमका के होटल युवराज पैलेस में SVGOI चंडीगढ़, एडमिशन व्यू और रैंकर्स विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में "करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026" का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. अंकुर गिल ने 100 से अधिक विद्यार्थियों व अभिभावकों को कौशल आधारित शिक्षा और विकसित भारत 2047 के विजन पर मार्गदर्शन देते हुए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
दुमका: स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (SVGOI), चंडीगढ़ एवं Admission View, Rankers Vidyapeeth, संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटल युवराज पैलेस में "दुमका करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026" का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता SVGOI, चंडीगढ़ के डायरेक्टर ऑपरेशन्स, शिक्षाविद् एवं TEDx स्पीकर प्रो. अंकुर गिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर चयन, उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सफलता के लिए केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता एवं लक्ष्य के अनुरूप करियर का चयन करना चाहिए।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


