Hazaribagh News: मुख्य चौक पर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, बकरीद को लेकर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में मॉक ड्रिल
त्योहार से ठीक पहले पुलिस बल ने परखी अपनी तकनीकी और जमीनी ताकत
हजारीबाग के बड़कागांव मुख्य चौक पर आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान भीड़ और उपद्रवियों पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज, पानी की बौछार और मॉक फायरिंग का प्रदर्शन किया गया। एसडीपीओ अमित आनंद और अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने लोगों से त्योहारों में आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ मैसेज डालने वालों के खिलाफ कड़े कानूनी ऐक्शन की चेतावनी दी।
बड़कागांव: बकरीद त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा बड़कागांव मुख्य चौक पर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों के द्वारा लोगों को शांतिपूर्वक मनाने का संदेश दिया गया। एवं माहौल को खराब करने वाले शरारती तत्वों को सचेत किया गया।
इस दौरान शरारती तत्वों एवं माहौल को खराब करने वाले लोगों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल में पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज ,पानी का बौछार एवं फायरिंग दिखलाया गया। मौके पर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक बनाएं एक दूसरे का सहयोग करें, मिलजुल कर रहे। शिकायत का मौका नहीं दें। सोशल मीडिया में माहौल को खराब करने वाला मैसेज अगर कोई डालता है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी किसी भी हालत में उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
