45 दिन कोमा में रहने के बाद दुबई से जिंदा लौटा राकेश, गांव में खुशी की लहर

भारतीय दूतावास, प्रशासन और समाजसेवियों के प्रयास से हुई वापसी

45 दिन कोमा में रहने के बाद दुबई से जिंदा लौटा राकेश, गांव में खुशी की लहर
दुबई से घर लौटे राकेश महतो का स्वागत

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंबाडीह गांव निवासी राकेश महतो अबू धाबी में गंभीर हादसे का शिकार होने के बाद सकुशल अपने घर लौट आए हैं। 23 फरवरी को छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और 45 दिनों तक कोमा में रहे।

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंबाडीह गांव निवासी तुलसी महतो के 26 वर्षीय पुत्र राकेश महतो, जो 23 फरवरी को अबू धाबी में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और गंभीर चोट लगने के कारण 45 दिनों तक कोमा में थे, इलाज के बाद बुधवार सुबह सकुशल अपने घर लौट आए हैं। उनकी वापसी से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

राकेश की घर वापसी से उनकी पत्नी रीना देवी, 10 महीने की बेटी रिया कुमारी, पिता तुलसी महतो और मां केसिया देवी ने राहत की सांस ली है। हादसे के बाद से मां को बहू और पोती के भविष्य की गहरी चिंता सता रही थी, जो अब दूर हो गई है।

कैसे संभव हुई वापसी

प्रवासी हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली और अभिभावक एकता मंच के अध्यक्ष रामेश्वर महतो के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन और भारतीय दूतावास हरकत में आया। KEC कंपनी से समन्वय और मेडिकल क्लीयरेंस के बाद राकेश को भारत वापस लाया गया।

समाजसेवी सिकंदर अली ने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाने वाले मजदूर अक्सर बेहद कठिन और असुरक्षित हालात में काम करते हैं। ऐसे में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, बीमा और कानूनी अधिकारों को लेकर सरकार को और ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद Dhanbad News: जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें बरामद
Dumka News: शिकारीपाड़ा में अवैध पत्थर खनन का बड़ा भंडाफोड़, सीमा रेखा प्रभावित
Dumka News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Dhanbad News: कोल इंडिया के ईडी चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल ब्लॉक दो का किया निरीक्षण
Palamu News: पांकी में किराए के मकान में शिक्षक ने की आत्महत्या, इलाके में शोक
Palamu News: सांसद बीडी राम की अध्यक्षता में 'दिशा' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की बड़ी पहल
Hazaribagh News: थाना परिसर के आसपास चला सफाई अभियान, जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया सड़क का शिलान्यास
Koderma News: चार महीने से मानदेय ठप, सदर अस्पताल और सीएचसी में काम बंद
Koderma News: मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने गौ माताओं को खिलाया 41 किलो गुड़ और रोटियां