Koderma News: विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक, गांव-गांव तक संगठन पहुँचाने का लक्ष्य

विभिन्न प्रखंडों से आए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Koderma News: विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक, गांव-गांव तक संगठन पहुँचाने का लक्ष्य
(फ़ोटो)

विश्व हिंदू परिषद कोडरमा की जिला बैठक में संगठन विस्तार और आगामी प्रशिक्षण वर्गों की सफलता पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से युवाओं को जोड़ने और गांव-गांव तक संगठन की नीतियों को पहुँचाने का आह्वान किया।

कोडरमा: विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक जिला कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा गांव-गांव तक संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज में जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में प्रान्त विशेष प्रमुख अरविंद सिंह एवं प्रान्त सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने संगठन की नीतियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। एवं विभाग मंत्री सह जिला पालक अनूप यादव के द्वारा विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल एवं मातृ शक्ति के आगामी प्रशिक्षण वर्ग में जिले से अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए अपील किया।

कार्यक्रम में जिला धर्म प्रचार प्रमुख विनय कुमार सिन्हा, जिला मंत्री प्रदीप कुमार सिंह, मनोज राणा, विजय पांडेय अभिषेक कुमार  लाल बहादुर चौधरी, कृष्णा राणा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं हिंदू समाज के उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: अनीश सिंह की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने मरकच्चो-जयनगर मुख्य मार्ग किया जाम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल