बाघमारा में बड़ा राजनीतिक-संगठनात्मक झटका, 50 मजदूरों ने छोड़ा पुराना संगठन
केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक शत्रुधन महतो ने मजदूरों को किया संबोधित
बाघमारा के डुमरा गेस्टहाउस में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (यूकोवयू) के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक शत्रुधन महतो ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि चार लेबर कोड का असर दिख रहा है, लेकिन मजदूरों को घबराने की जरूरत नहीं है।
धनबाद: डुमरा गेस्टहाउस में शुक्रवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक शत्रुधन महतो मौजूद थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चार लेबर कोड लागू होने के बाद इसका असर मजदूरों पर भी दिखने लगा है, लेकिन मजदूरों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यूकोवयू हमेशा मजदूरों के हित में लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।


इस अवसर पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के भरत महतो, तुलसी साव, मुरारी पांडेय, अरशद हुसैन, जगदीश साव, हृदयानंद पांडेय, सुरेश चौहान, सुनील पांडेय, संतोष दास, काली साव, अशोक महतो, मुकेश रंजन, ओमप्रकाश पांडेय, बीरेन्द्र बेलदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


