Sahebganj News: महाराष्ट्र में 3 प्रवासी मजदूर हिरासत में, सत्यापन के बाद रिहा
करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद स्थानीय सत्यापन से मिली राहत
साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड के तीन प्रवासी मजदूरों को महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने बांग्लादेशी होने के संदेह में हिरासत में ले लिया। बदलापुर क्षेत्र में काम कर रहे इन मजदूरों से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई।
साहिबगंज: महाराष्ट्र के मुम्बई में साहिबगंज जिला अंतर्गत उधवा प्रखंड के तीन प्रवासी मजदूरों को बांग्लादेशी होने के संदेह में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब 10 घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर सत्यापन होने पर बॉन्ड (PR) पर रिहा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, उधवा प्रखंड अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी निवासी रमजान शेख, अब्दुल मोत्तलीव शेख और मनसुर आलम मजदूरी करने मुम्बई के बदलापुर इलाके में गए थे। बुधवार सुबह शिवाजी थाना पुलिस ने तीनों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुष्टि के लिए शिवाजी थाना प्रभारी ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया, जिसके बाद राधानगर थाना क्षेत्र की दक्षिण पलाशगाछी पंचायत की मुखिया नफीसा खातुन ने सत्यापन किया। सत्यापन में पुष्टि हुई कि तीनों युवक उसी गांव के निवासी हैं।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
