Bokaro News: गवई नदी पुल के पास अज्ञात वाहन का कहर, 4 लोग घायल
पुलिस प्रशासन की मानवता, खून देकर मिसाल कायम किया
बरमसिया ओपी क्षेत्र के गवई नदी पुल पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक वर्ष का मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के तुरंत बाद चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुँचाया। घायलों की गंभीर स्थिति और खून की कमी को देखते हुए बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र पासवान ने अस्पताल पहुँचकर रक्तदान किया, ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चास के एक निजी अस्पताल में जारी है।
बोकारो: बरमसिया ओ पी अंतर्गत बरमसिया-चंदनकियारी मुख्यपथ पर गवई नदी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नवजात शिशु समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें बोदुआ गांव के सबेरा बीबी, नसीम अंसारी, सफतून बीबी और एक वर्षीय शिशु शिफान अंसारी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही वे बारहमासिया क्षेत्र के गवई नदी पुल पर पहुंचे, उसी समय एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार चारों लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिरे।
हादसे के तुरंत बाद चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय सूचना पाकर अविलंब घायलों को अपने ही सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी पहुंचाया, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अत्यधिक खून बहने के कारण खून की कमी को देखते हुए मानवता के नाते बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेन्द्र पासवान के द्वारा 1 यूनिट ब्लड डोनेट कर घायलों को जान बचाने में मदद किया। जिसे कि समय रहते ही घायलों का जान बचाया जा सके।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
