Pakur News: ट्राई ब्रेकर में बंगाल टाइगर ने मारी बाजी, खुर्दी को हराकर जीता खिताब
मुख्य अतिथि ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
बासित कुंडी के चोरी टोला में 4G स्मार्ट क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल में एफसी बंगाल टाइगर ने एफसी जूनियर टाइगर खुर्दी को पेनल्टी ट्राई ब्रेकर में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को ₹50,000 और उपविजेता को ₹40,000 का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि मास्टर सुशील मुर्मू और मुखिया बसंती हसदा की मौजूदगी में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
बासित कुंडी: 4G स्मार्ट क्लब बासित कुंडी चोरी टोला के तत्वावधान में आयोजित 'जेनर कपड़ा बॉल' फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन बुधवार को हुआ। इस रोमांचक टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एफसी बंगाल टाइगर ने एफसी जूनियर टाइगर खुर्दी को पेनल्टी ट्राई ब्रेकर के जरिए हराकर जीत का परचम लहराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि मास्टर सुशील मुर्मू उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना भी बढ़ाता है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति टूर्नामेंट के सफल आयोजन में क्लब के सचिव भावेश मुर्मू और अध्यक्ष मैनुअल हेंब्रम की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर माणिक पुलिस, योगेश टुडू, विनोद हेंब्रम, भावेश टुडू, संजय हसदा, बसंती हसदा (मुखिया, बासित कुंडी पंचायत), परमेश्वर मुर्मू (ग्राम प्रधान), सहित क्लब के अनेक सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
