Jharkhand Crime and Accident News
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: गवई नदी पुल के पास अज्ञात वाहन का कहर, 4 लोग घायल

Bokaro News: गवई नदी पुल के पास अज्ञात वाहन का कहर, 4 लोग घायल बरमसिया ओपी क्षेत्र के गवई नदी पुल पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक वर्ष का मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के तुरंत बाद चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुँचाया। घायलों की गंभीर स्थिति और खून की कमी को देखते हुए बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र पासवान ने अस्पताल पहुँचकर रक्तदान किया, ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चास के एक निजी अस्पताल में जारी है।
Read More...

Advertisement