Sahebganj News: राजमहल में स्वर्ण व्यवसायी से लूट-पाट, अपराधियों ने फायरिंग भी की

करीब 80 हजार रुपये नगद और आधा किलो चांदी ले उड़े अपराधी

Sahebganj News: राजमहल में स्वर्ण व्यवसायी से लूट-पाट, अपराधियों ने फायरिंग भी की
(फोटो)

राजमहल थाना क्षेत्र के डेढगामा गांव के पास सोमवार को नकाबपोश अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर 80 हजार रुपये नगद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। अपराधी मंगलहाट चौक पर दुकान चलाने वाले गौतम स्वर्णकार का पीछा कर रहे थे। लूट के दौरान अपराधियों ने व्यवसायी के सिर पर कट्टे के बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और भागते समय दो राउंड फायरिंग की। एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और छापेमारी जारी है।

साहिबगंज: राजमहल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज छिनतई की घटना सामने आई। डेढगामा गांव के समीप मुख्य मार्ग पर नकाबपोश अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाया। अपराधियों ने उनसे लगभग 80 हजार रुपए नगद, करीब आधा किलो चांदी और दो भरी सोने के जेवरात लूट लिए। पीड़ित गौतम स्वर्णकार मंगलहाट चौक स्थित आभूषण दुकान संचालित करते हैं। अपराधियों ने पहले देशी कट्टा के बट से व्यवसायी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद लूट-पाट को अंजाम दिया। जाते समय अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की।

अचानक हुई इस घटना से आस-पास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को तुरंत राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस घटना ने इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच
Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
हनुमान जयंती: भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम
पाकुड़ की पंचायत बनी देश में नंबर-2, महिला हितैषी श्रेणी में बड़ी उपलब्धि
Pakur News: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकला 80 छात्रों का दल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां
Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप
नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now