हैवानियत! सहेली के परिवार ने अनाथ युवती को पीटा, मदद के लिए जिस दोस्त को बुलाया, उसी ने किया ये कारनामा

हैवानियत! सहेली के परिवार ने अनाथ युवती को पीटा, मदद के लिए जिस दोस्त को बुलाया, उसी ने किया ये कारनामा
डोंबिवली की अनाथ युवती के साथ एक रात में दो जुल्म (फ़ोटो: इंडिया टीवी)

डोंबिवली की एक अनाथ युवती उस रात दो बार टूटी, पहले उन लोगों के हाथों जिन्हें वो अपना समझती थी, और फिर उस शख्स के हाथों जिसे उसने मुसीबत में मदद के लिए पुकारा था। जो उसका सहारा बनने आया, वही उसका सबसे बड़ा दुश्मन निकला।

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली से एक ऐसी घटना सामने आई है जो इंसानियत को शर्मसार कर देती है। एक अनाथ युवती को पहले उसकी सहेली के घरवालों ने बेरहमी से पीटा और जब वो मदद के लिए एक परिचित युवक के पास पहुंची, तो उसी ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। यह मामला आज सामने आया और पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।

पीड़िता डोंबिवली में एक निजी संस्थान में काम करती है। उसके माता-पिता नहीं हैं, यानी वह पूरी तरह अकेली है। किसी कथित विवाद या झूठे आरोप को लेकर उसकी सहेली के परिवार वालों ने, जिनमें सहेली का पिता भी शामिल था, उसके साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन उसके साथ जाने वाला कोई नहीं था।

बेसहारा हालत में युवती ने स्नैपचैट के जरिए अपने एक नए परिचित युवक से मदद मांगी। आरोपी की पहचान क्रिश भोईर के रूप में हुई है। उसने पीड़िता को मानपाडा पुलिस स्टेशन ले जाने का झांसा दिया और अपने साथ ले चला। लेकिन रास्ते में वह उसे किसी सुनसान जगह ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इतने पर भी नहीं रुका, आरोपी ने पीड़िता के पैसे भी लूट लिए, उसके मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया और फोन लेकर मौके से फरार हो गया। इस तरह पीड़िता बीच राह में पूरी तरह लाचार और असहाय हो गई।

किसी तरह हिम्मत बटोर कर वो युवती शिवसेना (शिंदे गुट) के केंद्रीय कार्यालय पहुंची और वहां मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को भांपते हुए विधायक राजेश मोरे ने शिवसेना महिला आघाड़ी की कार्यकर्ताओं को पीड़िता के साथ पुलिस स्टेशन भेजा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच अधिकारी संपत फडोल तथा उनकी टीम ने केवल एक घंटे के भीतर आरोपी क्रिश भोईर को गिरफ्तार कर लिया।

Read More.. जूते पर तकरार बनी मौत की वजह, गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से गोदा, जानिए पूरा मामला

पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि आरोपी ने इससे पहले भी अन्य युवतियों के साथ इसी तरह की वारदात की हो सकती है। इस एंगल से भी जांच जारी है। फिलहाल मामले की आगे की पूछताछ और जांच की जिम्मेदारी महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका सादळकर को सौंपी गई है।

Read More.. Giridih News: चोरी और आगजनी का तांडव, 5 लाख की संपत्ति जलकर राख

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 नई सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 5 लाख परिवारों को पक्के मकान का भरोसा शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर में 330 नई सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 5 लाख परिवारों को पक्के मकान का भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में कल 142 सीटों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी–पुणे और अयोध्या–मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगी सस्ती और सीधी सुविधा
चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार
झारखंड में बदला मौसम, बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हजारीबाग वन भूमि घोटाला: झारखंड हाई कोर्ट से निलंबित आईएएस विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज
उच्च न्यायालय ने 20 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश किए रद्द, कहा-स्थानांतरण के बहाने दंड नहीं दे सकता विभाग
कोषागार घोटाले को दबाने की साज़िश का आरोप, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर साधा निशाना
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती
लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिले एसपी कुमार गौरव, बोले- मुख्यधारा में लौटे लोगों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, अगले महीने 13 मई को होनी थी शादी