Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम को सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) से जमानत मिलने के बाद पाकुड़ जिले में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य की जीत बताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी साझा की। नेताओं ने कहा कि न्यायपालिका के इस फैसले से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
पाकुड़: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनाब आलमगीर आलम को माननीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) से जमानत मिलने की खबर सामने आते ही पाकुड़ सहित पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जमानत की सूचना मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, अबीर-गुलाल लगाकर तथा पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।
पाकुड़ एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और सत्य की जीत हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनाब आलमगीर आलम हमेशा गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों एवं आम जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं। क्षेत्र की जनता का उनके प्रति विश्वास और सम्मान आज भी बरकरार है।

“सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


