चाईबासा में ‘आर्मी अफसर’ बनकर युवक की हत्या, साजिश का खुलासा

आचू इलाके में पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी

चाईबासा में ‘आर्मी अफसर’ बनकर युवक की हत्या, साजिश का खुलासा

चाईबासा में एक युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने खुद को आर्मी अफसर बताकर सुभाष बानरा को फोन किया और उसे साइट दिखाने के बहाने बुलाया। जैसे ही वह बताए गए स्थान पर पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हाउस मैटेरियल सप्लाई का काम करने वाले सुभाष बानरा की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक परिचित युवक ने खुद को ‘आर्मी अफसर’ बताकर सुभाष को फोन किया और उसे अपने जाल में फंसा लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने नया घर बनाने के लिए सामग्री खरीदने का बहाना बनाया और सुभाष बानरा को आचू इलाके में साइट दिखाने के नाम पर बुलाया। सुभाष जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को आचू पावर ग्रिड के पास सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि पहचान और साक्ष्य छिपाए जा सकें।

मामले को लेकर थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता मुकुंद बानरा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर सुभाष की अपने परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि एक परिचित ने उसे फोन कर बुलाया है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो सका।

रविवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े खून से लथपथ शव पर पड़ी, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 52/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Read More.. मौसम अलर्ट: साहिबगंज में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओले गिरने की संभावना

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा।

Read More.. Koderma News: महुआ चुनने गई महिला के साथ जंगल में हुआ खौफनाक हादसा

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें