Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल को मिले नए प्राचार्य, रमेश कुमार उपाध्याय ने संभाली कमान

विद्या भारती संस्थानों में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां

Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल को मिले नए प्राचार्य, रमेश कुमार उपाध्याय ने संभाली कमान

कोडरमा स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में रमेश कुमार उपाध्याय ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया है। उनके आगमन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

कोडरमा: बी आर इंटरनेशनल स्कूल के लिए यह हर्ष का विषय है कि रमेश कुमार उपाध्याय ने विद्यालय के नए प्राचार्य के रूप में आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

आर के उपाध्याय शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव एवं उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अब तक के शैक्षणिक कार्यकाल में विद्या भारती शिक्षण संस्थान के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में प्राचार्य की जिम्मेदारियाँ निभाई हैं और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सदैव प्राथमिकता दी है।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में आर के उपाध्याय ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के उच्च मानकों तक पहुँचाना होगा। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास, समय का सदुपयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार और सफल नागरिक बन सकें।

यह भी पढ़ें PNG Gas Bill Online Payment: Google Pay और PhonePe से 2 मिनट में ऐसे भरें गैस बिल

उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का विश्वास व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने अंगवस्त्र एवं तुलसी पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया वहीं विद्यालय के उपप्राचार्य नवल किशोर आनंद, प्रशासक सुनील कुमार, एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उपाध्याय का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही आशा जताई कि उनके नेतृत्व में बी आर इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें Pakur News: ट्राई ब्रेकर में बंगाल टाइगर ने मारी बाजी, खुर्दी को हराकर जीता खिताब

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान
Bokaro News: बीएसएल में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
Bokaro News: जनरल अस्पताल में चमत्कार: मौत के मुँह से वापस लौटा 31 वर्षीय बीएसएल कर्मचारी
Bokaro News: बीएसएल में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु ‘संवर्धन’ पोर्टल का शुभारंभ निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया
Koderma News: बेटियों के लिए नई पहल: उपायुक्त ऋतुराज ने किया 'विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन
Giridih News: धान अधिप्राप्ति पर संकट: पैक्स अध्यक्ष ने सरकार से मांगी समय सीमा बढ़ाने की मोहलत
Bullet Terror: अब हत्या नहीं, 25–75 राउंड की फायरिंग से बनाया जा रहा डर का साम्राज्य
Palamu News: पेंशन योजनाओं में आएगी पारदर्शिता, सामाजिक अंकेक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
Palamu News: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति दिसंबर 2025 तिमाही की बैठक संपन्न
Palamu News: नगर अध्यक्ष ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
Hazaribagh News: विष्णुगढ़ हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी मां ने ही रची थी मासूम के कत्ल की साजिश
Bokaro News: के. के. सिंह ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now