Panderpala Road Problem
समाचार  धनबाद  झारखण्ड  राज्य 

Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र

Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के जिला मंत्री कुमार अमित (पंकज सिन्हा) ने शनिवार को नगर आयुक्त आशीष गंगवार से मुलाकात कर पांडरपाला क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर एक मांगपत्र सौंपा। इसमें मुख्य रूप से वार्ड संख्या 17 और 18 की जर्जर सड़कों के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने और क्षेत्र में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप व गंदगी की समस्या को उठाया गया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निगम प्रशासन से काली मंदिर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई तथा मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव की पुरजोर मांग की है।
Read More...

Advertisement