Rising Sun Arghya
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Sahebganj News: चैती छठ का समापन, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण
Published On
By Anjali Sinha
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। साहिबगंज के ओझा टोली, शकुंतला सहाय और जयसूर्या गंगा घाट पर तड़के से ही व्रतियों की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की आर्थिक प्रगति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जिला प्रशासन की चौकसी और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पूरा आयोजन सुचारू रहा। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन
Published On
By Anjali Sinha
केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर के तालाब में दर्जनों व्रतियों ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। मंगलवार को जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने घाट का दौरा किया और सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा व्रतियों और उनके परिजनों के लिए चाय, कॉफी और पकौड़ी की विशेष व्यवस्था की गई थी। Sahebganj News: संध्या अर्घ्य के साथ गूंजा ‘छठी मईया’ का जयकारा, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया छठ घाट
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज में चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार को साहिबगंज के गंगा घाटों पर आस्था का विराट संगम देखने को मिला। हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। पारंपरिक छठ गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय प्रशासन और पूजा समितियों के सहयोग से घाटों पर सुरक्षा और सफाई की बेहतरीन व्यवस्था रही। अब गुरुवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान का समापन होगा। 